नीमच | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रारूप प्रकाशन से पूर्व गतिविधियां एवं सूची के शुद्धिकरण संबंधी कार्रवाई की जाना है। इस संबंध में 22 मई को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की जाएगी। विधानसभा क्षेत्रवार चिह्नित, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि पर की गई कार्रवाई, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में तैयारी, बिना गृह संख्या वाले मकानों पर वैकल्पिक संख्या अंकित करने की कार्रवाई, बीएलओ के डोर टू डोर भ्रमण की तैयारी का स्टेटस, पुनरीक्षण पूर्व की अन्य गतिविधियों की तैयारी, ईवीएम, वीवीपीएटी को सुरक्षित रखने तथा एफएलसी कराने की व्यवस्था, प्राप्त शिकायतों का निराकरण, मतदान केंद्रों में आधारभूत एएमएफ सुविधाओं की व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी।
ग्रामीण डाकसेवकों की बैठक 20 को- मन्दसौर | ग्रामीण डाकसेवकों की बैठक 20 मई को सुबह 11 बजे घंटाघर स्थित पोस्ट आॅफिस में होगी। अभा ग्रामीण डाक सेवक संघ अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने बताया बैठक में ग्रामीण डाकसेवकों द्वारा की जा रही हड़ताल को लेकर चर्चा होगी।