नीमच | जावद विधानसभा क्षेत्र के 6 लोगों को भजन सामग्री क्रय करने के लिए सांसद सुधीर गुप्ता की अनुशंसा पर पांच-पांच हजार रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसमें प्रकाशचंद्र नाई दुदरसी, रामकन्याबाई बैरागी जावी, सीताबाई हजारीलाल धाकड़, सेमली चंद्रावत के शंकरलाल गोस्वामी, मदनलाल वेणीराम नायक एवं दावृत्त आश्रम लेवडा के सत्यनारायण सुथार को स्वीकृति दी गई।