कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने दो आदतन अपराधी को 6 महीने के लिए जिलाबदर का आदेश दिया। विशाल पिता नवीन बैरागी निवासी भगवानपुरा चौराहा सिटी तथा राजू पिता नंदराम ओड निवासी राम सीमखेड़ा थाना जीरन के विरुद्ध संबंधित थाने में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होकर प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जिला दंडाधिकारी द्वारा मप्र राज्य सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों को 6 महीने के लिए जिला सहित मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन एवं देवास जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।