पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीमच शहरी तहसील का प्रस्ताव शासन को भेजा, 14 गांव होंगे शामिल

नीमच शहरी तहसील का प्रस्ताव शासन को भेजा, 14 गांव होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच तहसील को दो भागों में बांट दिया है। नई तहसील नीमच शहरी का गठन होगा। इसमें आसपास के 14 गांव शामिल होंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

शहर की आबादी एक लाख से अधिक होने पर प्रदेश सरकार ने एक और नई तहसील बनाने का आदेश मार्च में जारी किया था। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ 16 लोगों का स्टॉफ नियुक्त करने की घोषणा की गई थी। कलेक्टर से नई तहसील का प्रस्ताव मांगा इस पर प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की। शहर के मास्टर प्लान में शामिल गांवों को इसमें लिया है। तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया वर्तमान में एक तहसील कार्यालय संचालित है। शहर तीन भागों में बघाना, सिटी और कैंट शामिल है। शासन के आदेश के बाद नगरीय क्षेत्र में एक नई तहसील बनाई जा रही है। इसमें धनेरियाकलां, जमुनियाकलां, डूंगलावदा, बरखेड़ा, सगराना पंचायतों के साथ 14 गांवों के पटवारी हल्कों को शामिल किया है। इन गांवों की करीब 684.0 हेक्टेयर जमीन और 35 हजार लाेग नीमच शहरी तहसील में शामिल होंगे। प्रस्ताव को स्वीकृति के बाद शासन स्तर से ही नई तहसील कार्यालय में 16 कर्मचारियों की नियुक्तियां की जाएगी। हालांकि इसका कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में ही रहेगा।

खबरें और भी हैं...