नीमच | राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस, एमडी की डिग्री ले चुके डॉक्टरों की पोस्टिंग स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन करेगा। स्वास्थ्य संचालनालय ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर यूजी और पीजी की डिग्री ले चुके डॉक्टर्स ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन च्वाइस लॉक कर सकेंगे।