पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोन कंपनी की लोकायुक्त में करेंगे शिकायत

लोन कंपनी की लोकायुक्त में करेंगे शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकान निर्माण के लिए लोगों को मेंटोर होम लोन कंपनी से 6 लाख रुपए तक का ऋण दिलाने का झांसा देकर सेल्स अधिकारी 40 लाख रुपए लेकर भाग गया। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। अब पीड़ित लोगों द्वारा लोकायुक्त में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

कंपनी के सेल्स अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा लोगों से 15 से 20 हजार रुपए लोन दिलाने के नाम पर लेता था। करीब 150 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाया और मोटी रकम कब्जे में करके फरार हो गया। किशोर पाटीदार, दिनेश पाटीदार, गुड्डू पाटीदार, प्रवीण कुमार ने बताया नीमच एसपी टीके विद्यार्थी और मंदसौर एसपी मनोज सिंह से मिलकर शिकायत करेंगे। कंपनी की कार्यप्रणाली, लोन वितरण, लोगों को दस्तावेज बंधक करने और करोड़ों रुपए ब्याज के वसूलने का मामला लोकायुक्त में ले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...