पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीआरपीएफ में जवानों ने आतंकवाद से लड़ने की ली शपथ

सीआरपीएफ में जवानों ने आतंकवाद से लड़ने की ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को सीआरपीएफ जवानों ने आतंकवाद से लड़ने की शपथ ली। नीमच, जीरन, जावद में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्रुप केंद्र के मैंस क्लब में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन कुमार ने कहा आज ही के दिन 21 मई 1991 को तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर के नजदीक श्रीपैरुम्बुदूर में आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी मारे गए थे। इसी कारण आतंकवादी एवं विघटनकारी शक्तियों का दमन करने के लिए देश में 21 मई को ’’आतंकवाद विरोधी दिवस’’ मनाया जाता है। अधिकारियों एवं जवानों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलवाई। 243 बटालियन के कमांडेंट ललित कुमार वर्मा, केंद्र के उप कमांडेंट आरआर मीना, नीर सिंह मीना, नीरज कुमार सहित अधिकारी, जवान उपस्थित थे।

आतंकवाद विरोधी दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ में हुआ आयोजन, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि देकर किया याद

आंतकवाद विरोधी दिवस पर सीआरपीएफ में आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते जवान व अधिकारी।

संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी- सक्सेना

नीमच | गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना ने कहा राजीव गांधी ने एक नारा दिया था देश को 21 वी सदी में ले जाना है और उन्होंने अपनी योजना को सफल बनाया। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर वह मोबाइल क्रांति हुई। पंचायती राज की स्थापना, महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत भागीदारी, मतदान की उम्र 18 वर्ष करना तथा प्रौद्योगिकी को बढ़ाकर विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की की। ग्रामीण अध्यक्ष नाथू सिंह राठौर, प्रभु चंदेल ने भी संबोधित किया। देवेंद्र परिहार, ब्रजेश मित्तल, ओम दीवान, सामंत सिंह चौहान, बाबू सलीम, राकेश अहीर, कमल मित्तल, गजेंद्र यादव, प्रवक्ता बबली तंवर मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जावद |
ब्लाॅक कमेटी ने बस स्टैंड स्थित गोशाला मंदिर परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की। राजकुमार अहीर, कैलाश अहीर, सत्यनारायण ऐरन, कोमल भटेवरा ने राजीव गांधी के जीवन के बारे में बताया।नगर अध्यक्ष भगीरथ काला ग्वाला, अजीत चेलावत, सतीष नागला, श्रेनिक तलेसरा, अशोक पाटनी, मनोज झरिया, कोमल भटेवरा, बाबूलाल छिपा, मो. उमर छिपा, रोशन अहीर, मनीष अहीर मौजूद थे।

मनासा | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर मनाई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, जिला उपाध्यक्ष मंगेश संघई, ब्लाॅक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय, मंडलम् अध्यक्ष महेश नंदवाना, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेश राठौड़, रामपुरा मंडलम् अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार, सेक्टर प्रमुख राजेंद्र कछावा, उपाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, गुलाबसिंह चंद्रावत, मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...