पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान द्वारा आत्महत्या करने पर प्रभारी मंत्री चिटनीस ने मांगी रिपोर्ट

किसान द्वारा आत्महत्या करने पर प्रभारी मंत्री चिटनीस ने मांगी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचड़ौद के एक किसान ने जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी जागे और किसान को प्रताड़ित करने वाले मंडी अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया। कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। समय रहते अधिकारी कार्रवाई करते तो आज किसान व उसका परिवार जीवित होता। अब प्रभारी मंत्री ने भी इस मामले में जानकारी मांगी है।

कुचड़ौद निवासी सुनील धानुक की जमीन पर मंडी अध्यक्ष राजू तिवारी ने कब्जा कर प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उसकी प|ी संतोष ने दो मई को चार वर्षीय बेटी व 10 माह बेटे के साथ मल्हारगढ़ में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जीआरपी इस मामले की जांच कर रही थी। महिला के पति सुनील से पूछताछ की गई थी। पीड़ित किसान ने कलेक्टर को जनसुनवाई में मंडी अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और सुनील धानुक ने 17 मई को कनावटी स्थित छोटे भाई के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में पुलिस ने मंडी अध्यक्ष के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। उधर प्रशासन ने भी तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देकर एसडीएम आदित्य शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी मंत्री चिटनीस ने भी इसकी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा मामले में जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...