मन को हमेशा प्रसन्नचित्त रखें घृणा, द्वेष, नफरत, ईर्ष्या, क्रोध जैसे नकारात्मक भाव को अपने पास नहीं फटकने दें। स्वस्थ मन से शरीर को स्वस्थ रखें तो हृदयरोग नहीं आएगा।
यह बात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भारत रावत सोमवार को आनंद मंगल सभागृह में गोपाल खंडेलवाल की स्मृति में स्वस्थ एवं प्रसन्न दिल विषय पर टॉक शो के दौरान कही। उन्होंने कहा हृदय रोग का विचार मन में आते ही हमें भय और अनिश्चितता का आभास होने लगता है। यह बीमारी उचित इलाज का अवसर प्रदान किए बिना ही प्राणघातक सिद्ध हो जाती है। जागरूकता एवं समय पर चिकित्सक का मार्गदर्शन से हृदय रोग का निदान संभव है। मुख्यतः हृदय रोग धूम्रपान, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर एवं हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होता है। चलने फिरने से थकान, छाती में जकड़न एवं दर्द हृदय रोग का कारण हो सकता है। ऐसा होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। कम नमक, ताजी हरी सब्जियां, फल, सलाद का सेवन करें। मिर्च मसाले का सेवन कम करें, ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर एकदम हल्का करें। रात आठ बजे बाद भोजन का त्याग करें। सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जिपं अध्यक्ष अवंतिका जाट, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष राकेश जैन ने भी संबोधित किया।
महिलाओं से चर्चा करते डॉक्टर।
जांच कर परामर्श दिया, किताब, कार्ड व इनाम बांटे
टॉक शो के दौरान डॉ. रावत ने लोगों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। बेस्ट सवाल पूछने वाले को ईनाम देकर पुरस्कृत किया। मेदांता इंदौर में जांच, उपचार व परामर्श पर डिस्काउंट संबंधी हेल्थ कार्ड व उनके द्वारा की लिखी पुस्तक स्वस्थ दिल, स्वस्थ जीवन शैली का वितरण किया। चयनित मरीजों का मेदांता की टीम ने निःशुल्क जांच कर डॉ. रावत, डॉ. भगवान पटेल व कुणाल यादव ने परामर्श दिया।