पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस करा रही त्रिस्तरीय सर्वे, चुनाव के 90 दिन पहले टिकट वितरण की तैयारी

कांग्रेस करा रही त्रिस्तरीय सर्वे, चुनाव के 90 दिन पहले टिकट वितरण की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस में बावरिया फार्मूले के बजाय त्रिस्तरीय सर्वे में प्रथम आने वाले व्यक्ति काे विधानसभा का टिकट मिलेगा। कांग्रेस राष्ट्रीय संगठन, प्रदेश संगठन और निजी रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सर्वे करा रहे हैं। चुनाव के 90 दिन पहले प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

संगठन के अनुसार प्रदेश की 230 विधानसभा में पार्टी का तीन स्तरों पर सर्वे चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विशेष टीम सर्वे कर रही है। प्रदेश संगठन व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ भी जिताऊ उम्मीदवार के लिए सर्वे करा रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट अगस्त के पहले सप्ताह तक संगठन स्तर पर पहुंच जाएगी। दो बार हारने वाले दावेदार को टिकट नहीं देगा और कई सीटों पर नए चेहरों को उतारेगा। इस बार करीब 60-65 फीसदी युवा चेहरों को मौका दिया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है सर्वे के आधार पर ही टिकट वितरण होगा। उम्मीदवार चयन में किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। तीन महीने पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

कहां से कौन दावेदार

नीमच विधानसभा: जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक संपत स्वरूप जाजू, हरीश दुआ, अनिल चौरसिया और तरुण बाहेती प्रमुख है।

मनासा विधानसभा: पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा और मंगेश संघई दावेदार है। पूर्व मंत्री नाहटा दो चुनाव हार चुके है। मालाहेड़ा एक बार जीते व एक बार हारे है। संघई पहली बार दावेदारी कर रहे हैं।

जावद विधानसभा: राजकुमार अहीर, समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार और मधु बंसल दावेदार है।

ये था बावरिया फार्मूला

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बावरिया ने पार्टी को टिकट वितरण के लिए नया फार्मूला दिया था। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के दावेदार को टिकट नहीं देंगे, चार बार से ज्यादा चुनाव लड़ने वालों, लगातार दो चुनाव हारने तथा बड़े अंतर से हारने वालों को टिकट नहीं देंगे। इसमें करीब 20 हजार वोटों से हार का अंतर देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...