नीमच | धामनिया में पंचायत भवन पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गोमाबाई नेत्रालय द्वारा 177 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जिसमें 25 रोगी मोतियाविंद के पाए गए, उनका नि:शुल्क ऑपरेशन गोमाबाई चिकित्सालय में किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें गोमाबाई नेत्रालय के डॉ. घनश्याम पांडे, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा सहित 10 लोगों की टीम ने सेवाएं दी।