नीमच | तुलिका संस्था द्वारा 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन मंगलवार रोटरी भवन स्कीम 30 निखार ज्योति पार्लर पर किया जाएगा। सचिव संध्या नायर ने बताया शिविर में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण एवं 2 दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करवा सकती है। जानकारी अध्यक्ष नीरज शर्मा ने दी।