पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेयरी के लिए लीज पर दी जमीन का नपा ने नवीनीकरण किया, लोकायुक्त में केस

डेयरी के लिए लीज पर दी जमीन का नपा ने नवीनीकरण किया, लोकायुक्त में केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के स्टेशन रोड पर दूध डेयरी के लिए लीज पर आवंटित जमीन को भाजपा नेता द्वारा हड़पने के मामले में लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। सीएमओ, राजस्व अधिकारी और अभिभाषक के स्पष्ट अभिमत के बावजूद लीज नवीनीकरण को परिषद में मंजूरी दी। कांग्रेस पार्षदों ने दस्तावेजों के साथ शिकायत की। इस पर लोकायुक्त ने केस दर्ज कर सीएमओ से जवाब तलब किया है।

दूध डेयरी के लिए पन्नालाल पाटीदार को 13650 वर्गफीट जमीन नपा ने लीज पर दी थी। इसकी अवधि 2016 में समाप्त हो गई। लीजधारी ने 23 जुलाई 2016 को लीज नवीनीकरण के लिए नपा में आवेदन दिया था। सीएमओ, राजस्व अधिकारी और शासकीय वकील ने स्पष्ट मत दिया था लीज शर्तों का उल्लंघन कर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कर लिया है। लीज निरस्त कर जमीन को कब्जे में लेना चाहिए। कार्रवाई करने की बजाय कुछ पार्षदों ने भू माफियाओं से सांठगांठ कर परिषद के सम्मेलन में बहुमत का फायदा उठाकर नियमों के विपरीत लीज नवीनीकरण के प्रस्ताव को पास करवा लिया। स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस पार्षद महेंद्र लोक्स ने 13 नवंबर 2017 को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई। लोकायुक्त ने प्रकरण क्रमांक 906/2017 प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। सीएमओ संजेश गुप्ता ने बताया लोकायुक्त का नोटिस मिलने पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।

खबरें और भी हैं...