किसान कर्ज माफी, बिजली दर आधी करने की मांग पूरी करें सरकार- अग्रवाल
किसान कर्ज माफी, बिजली दर आधी करने की मांग पूरी करें सरकार- अग्रवाल
नीमच | किसान कर्ज माफी, बिजली दर आधी एवं रोजगार की मांग के साथ आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं लोकसभा प्रभारी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में बदहाली देखते हुए आम आदमी पार्टी ने आरपार की लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है और 3 प्रमुख मुद्दे किसान कर्ज माफी, महंगी बिजली और रोजगार के लिए निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। इसके चलते आज आम आदमी पार्टी नीमच द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से दिया जिसे तहसीलदार जाबिर खान ने लिया और ज्ञापन का वाचन जिला सह संयोजक अशोक सागर ने किया ।