पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंदू जागरण मंच की विभाग कार्यकारिणी घोषित

हिंदू जागरण मंच की विभाग कार्यकारिणी घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई। मंच राष्ट्रीय सहसंयोजक कमलेशसिंह, मालवा प्रांत प्रदेश अध्यक्ष आशीष बसू, प्रांत मंत्री संजय भाटी की उपस्थिति में हुई बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मंदसौर विभाग संयोजक भगवानसिंह चौहान को बनाया गया। इसके साथ ही चौहान को तीन जिलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए। मंदसौर जिलाध्यक्ष लक्की बड़ोलिया, महामंत्री महेंद्रसिंह आंजना, नीमच जिले के लिए महेंद्र विक्रम टांक, महामंत्री अभिषेक शर्मा, गरोठ अध्यक्ष दरबारसिंह मंडलोई, महामंत्री दिलीप नरवाल को नियुक्त किया है। बैठक में 1 से 15 जुलाई तक सुरक्षा पखवाड़ा, 14 अगस्त से 28 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाने का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...