पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता परिवार को आर्थिक संकट से बाहर लाता है तो माता ममता से सभी का ख्याल रखती है

पिता परिवार को आर्थिक संकट से बाहर लाता है तो माता ममता से सभी का ख्याल रखती है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्येक पिता को परिवार की जिम्मेदारी निभाना चाहिए। पिता परिवार को आर्थिक संकट से बाहर लाता है तो माता ममता से सभी का ख्याल रखती है। हम सभी माता-पिता एवं बच्चों को एक साथ रखें, उनकी सेवा करें, बच्चों के ऊपर अच्छा प्रभाव पड़ता है। हमें बच्चों की पढाई, प|ी की आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार के सदस्यों का ख्याल रखना चाहिए।

यह बात उप कमांडेंट आरआर मीणा ने कही। वे सीआरपीएफ कैम्पस में ग्रुप केन्द्र के परिवार कल्याण केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा आज हम परिवार और समावेशी समाज की विषय-वस्तु पर विचार सांझा कर रहे हैं । परिवारों को सुदृढ़ बनाने के लिए हमारे योगदान एवं जिम्मेदारी महसूस करने के लिए इस दिवस को मना रहे हैं। आपको पता होगा की संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिवारों की सुदृढ़ता बनाए विषय-वस्तु होती है। अभी तक 17 विषय-वस्तु पर दिवस मनाए जा चुके हैं। इस बार की थीम है परिवार और समावेशी समाज। परिवारों में यदि सांमजस्य है तो वह परिवार नई ऊंचाइयों को छू सकता है। इस आयोजन पर उप कमांडेंट नीरज कुमार ने कहा परिवार की सुदृढ़ता को बनाए रखने तथा माता-पिता को अपने साथ रखते हुए सेवा करना चाहिए। सविता जायसवाल ने कहा संयुक्त परिवार में सभी एक-दूसरे की देखभाल एवं परवाह करते हैं और यह पूरे परिवार के लिए लाभदायक है। संयुक्त परिवारों में मिलकर एक-दूसरे के साथ रहने से अच्छे समाज का निर्माण होता है। सहायक कमांडेंट देवीसिंह ने कहा आज के परिवार दिवस की विषय-वस्तु परिवार और समावेशी समाज है और समावेशी समाज का अर्थ एक साथ बैठकर अपने विचारों को आपस में साझा करना, समस्याएं बांटना तथा उनका समाधान ढूंढना ही समावेशी समाज की श्रेणी में आता है। आयोजन में ग्रुप केंद्र के परिवार कल्याण केंद्र की महिला सदस्यों के साथ-साथ कैम्प स्थित पारिवारिक सदस्यों और नीमच रेंज कार्यालय तथा प्रथम बटालियन के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सवाल पूछती महिला। इनसेट: जवाब देते मीणा।

खबरें और भी हैं...