धर्म... ‘बस इतनी गुजारिश है इंसान बना दें...’
नीमच | बूंद-बूंद में हो तेरा करम..., आज रंग है …खुदा से हमको मिला दे..., जैसी कव्वाली की प्रस्तुति ने ऐसा रंग जमा की सुनने वाले देर रात तक जमे रहे। अवसर था हजरत सरकार चांदशाहवली रह. अले के 43वां राष्ट्रीय सद्भावना उर्स का। कव्वालों ने एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश कर अमन चैन की दुआ की । उत्तरप्रदेश बिजनोर से आए कव्वाल साजिद साजन ने हिन्दू बना दे या मुसलमान बना दें बस इतनी सी गुजारिश है कि भला इंसान बना दें..., घर-घर से आए तेरे चाहने वाले सब मोमीनों को हाफिजे कुरान बना दें.. मोहम्मद के जैसा कोई नहीं है खुदा से हमको मिला है .. सहित कई कलाम और पेश कर भाईचारे का संदेश दिया। सदर हयात खान बबलू भाई, नायाब सदर मजीद मुल्तानी, सरपरस्ते आला सुनील बम्ब, सचिव संगतसिंह गौत्रा आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।