संस्था... बताया कैसे करें सज्जन व दुर्जन की पहचान
नीमच | सज्जन और दुर्जन व्यक्ति कैसे करें पहचान, जादुई चक्की ,पर्यावरण सहित कई प्रेरणादायी कहानी बच्चों ने सुना कर जागरूकता का संदेश दिया। अवसर पर था सिंधी कॉॅलोनी स्थित सिंधु भवन में भगिनी निवेदिता जिला स्तरीय कहानी कहो प्रतियोगिता का । 28 बालक-बालिकाओं ने कहानी सुनाई और पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुरेशानंद सरस्वती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न तरह की कहानियां प्रस्तुत की जिसमें जो हुआ सोने का अंडा, कभी किसी को उल्टा जवाब नहीं देना चाहिए, जैसा बोओगे वैसा ही पाओगे, सौ सुनार की एक लौहार की, सज्जन और दुर्जन की पहचान जैसी रोचक और प्रेरणादायी कहानी सुनाई। निर्णायक तृप्ति पुरोहित, मीना मनावत, अरुणा तलरेजा थीं।वि जेताओं का नाम भगवती पंत ने घोषित किया। जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम छवि बिनवानी, द्वितीय अर्पिता सोनी, तृतीय नंदिनी, चतुर्थ निशा बीरबल, सीनियर वर्ग में प्रथम दीपाली तलरेजा, द्वितीय वरुण पुरोहित तृतीय सोनी सोनी सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। सभी प्रतिभागी बच्चों और विजेताओं को पुरस्कार निपानिया गुरुजी, लक्ष्मी प्रेमणि दिए गए। संचालन सुधा महावर ने किया।