पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीमच, मनासा व जावद में 18 को होंगे परिवेदना निवारण शिविर

नीमच, मनासा व जावद में 18 को होंगे परिवेदना निवारण शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुक्त लोक शिक्षण मप्र. भोपाल ने 18 मई को विकास खण्डस्तरीय जिले की तीनों विकासखण्ड नीमच, जावद एवं मनासा में स्कूल शिक्षा विभाग के विभागीय अमले तथा शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए विकास खंडस्तरीय विभागीय परिवेदना निवारण शिविर लगाने को कहा है। प्रत्येक विकासखंड के उत्कृ़ष्ट विद्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

शिविर 18 मई को उत्कृष्ट उमावि नीमच, जावद एवं मनासा में सुबह10.30 से 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें स्‍कूल शिक्षा विभाग के अधीन सभी संस्थाओं के शासकीय कर्मचारी, सहायक अध्यापक, अध्यापक, वरिष्‍ठ अध्यापक, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, प्राचार्य तथा अन्‍य विभागीय अमला समस्या के हल हेतु उपस्थित होकर अपने स्वत्वों, समस्‍याओं एवं शिकायतों यथा वरिष्ठता निर्धारण, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, वरिष्‍ठ वेतनमान, वेतन संबंधी समस्या, वेतनवृद्धि, अशंदान कटौत्रा, अवकाश, संबंधी सामान्य भविष्‍य निधि, गोपनीय चरित्रावली आदि पूर्णत व्‍यक्तिगत परिवेदना हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

स्थानांतरण आवेदन नहीं लेंगे

शिविर में स्थानांतरण आवेदन, नीतिगत निर्णय संबंधी आवेदन मांग और सुझाव संबंधी आवेदन नहीं लिए जा सकेंगे। इसके लिए कर्मचारी अपना स्वयं का विस्तृत आवेदन मय सहपत्रों के मय अपना यूनिक आई.डी. नंबर तथा संस्था के डाइस कोड सहित तैयार कर शिविर में प्रस्तुत करें। प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाकर सक्षम स्तर से इनका निराकरण किया जाकर संबंधित को सूचित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...