पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर... जनसुनवाई 197 लोगों की सुनी समस्याएं

शिविर... जनसुनवाई 197 लोगों की सुनी समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्‍टर विनय कुमार धोका एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने जनसुनवाई करते हुए 197 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में नीमच वार्ड 8 की मीनाबाई सोनी, कनावटी की केसरबाई, एकता कालोनी नीमच की गुड्डीबाई, लासूर की स्वरूपी बाई बंजारा, ग्वालटोली के आनंद मेघवाल एवं धनेरियाखुर्द की सोहनबाई, अरनिया बोराना के कैलाश बागरी ने सूची में नाम दर्ज कर प्रधानमंत्री आवास प्रदाय करने, ग्वालटोली की शांतिबाई रास्ता अवरूद्ध करने, चीताखेड़ा की गंगाबाई रेगर ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, रतनगढ़ की कन्याबाई भील ने जबरन भूखंड हड़पने, आम्बेडकर कॉलोनी नीमच के अमरसिंह जाटव ने राशन कार्ड में नाम दर्ज करने के आवेदन दिए। इसके साथ कई लोगों ने शिकायतें की और समस्याएं रखीं।

खबरें और भी हैं...