नीमच | नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रेवली देवली एवं बोरखेड़ी के बीच बने कुएं में लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मामले में मर्ग कायम कर तफ्तीश की जा रही है।