माटी शिल्पी 20 जून तक जमा कराएं कलाकृतियां
नीमच | मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा विगत वित्त वर्ष 2017- 18 हेतु माटी शिल्पियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाने के लिए हर जिले से माटी शिल्पियों से कलाकृतियां आमंत्रित की गई हैं। इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 20 जून है। प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार में 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।