पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायकों ने कहा किसानों को भड़काने वालाें पर करें कार्रवाई

विधायकों ने कहा किसानों को भड़काने वालाें पर करें कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिले के विधायकों ने कहा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किसानों को उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विधायक नीमच दिलीपसिह परिहार, विधायक जावद ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक कैलाश चावला विशेष रूप से सम्मिलित हुए। जनप्रतिनिधियों द्वारा नीमच जिले में अपराधों में कमी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की प्रशंसा की। किसानों की समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की। जानकारी में यह तथ्य आए राजस्थान के किसान भी लहसुन बेचने मंडी आ रहे है, किंतु भावांतर का लाभ मध्यप्रदेश के किसानों का पंजीयन होने के कारण उन्हें ही मिल रहा है। मध्यप्रदेश के किसानों की स्थिति बेहतर है। बैठक में रात्रिकालीन गश्त बेहतर करने के विषय पर भी संवाद हुआ। बैठक में पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच जितेन्द्र सिंह पंवार, नगर पुलिस अधीक्षक टी.सी.पंवार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद नरेन्द्र सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा रवींद्र बोयट एवं रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं...