कांग्रेस जिलाध्यक्ष : पालीवाल और कांठेड दौड़ में सबसे आगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने के बाद अब जिलास्तर पर अध्यक्ष बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें दो नाम प्रमुख हैं। अजीत कांठेड व चंद्रशेखर पालीवाल शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल की तैयारी है। वर्तमान जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल हैं। प्रदेश की कमान कमलनाथ को सौंपने के बाद पार्टी नई लॉबी खड़ी कर रही है। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष के लिए पूर्व महामंत्री अजीत कांठेड और मनासा ब्लाॅक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल की प्रमुख दावेदारी है।
प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हंै। एेसे में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद कांटों का ताज साबित होगा। छह महीने में जिलाध्यक्ष को नई टीम का गठन और मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में करना बड़ी चुनौती होगी। खासकर नीमच, मनासा और जावद विधानसभा में संगठन को मजबूत करना।
जिलाध्यक्ष के लिए कांठेड व पालीवाल के अलावा जिपं सदस्य मधु बंसल व जिला उपाध्यक्ष मंगेश संघई का नाम भी शामिल था। बंसल ने जावद विधानसभा से तथा संघई ने मनासा से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। इसलिए दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। इससे दोनों की जिलाध्यक्ष की दावेदारी खत्म हो गई है।
पालीवाल 9 साल से ब्लॉक अध्यक्ष हैं और पूर्व में भी कई पदों पर रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष का फैसला संगठन स्तर पर होगा। इसमें पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नियुक्ति में दखल रहेगा। इसी महीने में जिलाध्यक्ष पद को लेकर कोई निर्णय हो जाएगा।
चंद्रशेखर पालीवाल
अजीत कांठेड