कलेक्टर-एसपी ने मंडी में समस्याएं सुनीं
नीमच | कृषि उपज मंडी में बुधवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह और एसपी टीके विद्यार्थी पहुंचे। उन्होंने मंडी प्रशासन की बैठक ली और किसानों से चर्चा की। किसानों ने कलेक्टर से लहसुन के कम दाम मिलने की शिकायत की। मंडी सचिव राजेंद्र कुमार बघेल, अध्यक्ष राजू तिवारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसपी विद्यार्थी ने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।