पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरुषोत्तम मास शुरू, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

पुरुषोत्तम मास शुरू, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम माह बुधवार से शुरू हो गया। 18 जून तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भागवत कथा आदि धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे। पं. राजेंद्र शर्मा के अनुसार इस बार अधिक मास 11 साल बाद ज्येष्ठ माह में आया है।

संसार के पालनहार प्रभु विष्णु को पुरुषोत्तम मास बहुत प्रिय है। भगवान की पूजा-पाठ करने से वे प्रसन्न होते हैं। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं होते। पुरुषोत्तम महीने का संयोग उपाध्याय के अनुसार जिस महीने में सूर्य संक्रांति न हो वह महीना अधिक मास कहलाता है। अधिक मास शुक्ल पक्ष में शुरू होकर कृष्ण पक्ष में समाप्त होता है। आमतौर पर यह स्थिति 32 माह 16 दिन और 36 सेकंड में हर तीसरे साल में बनती है। ऐसा सूर्य व पृथ्वी की गति में होने वाले परिवर्तन से तिथियों का समय घटने- बढ़ने के कारण होता है। ज्योतिष में चंद्र मास 354 दिन और सौर मास 365 दिन का होता है। इस कारण हर साल 11 दिन का अंतर आता है। चंद्र और सौर मास के अंतर को पूरा करने के अधिक मास की व्यवस्था की गई है।

ये हैं विवाह मुहूर्त

जून 19, 20, 21, 22, 23, 25,29 जून,जुलाई 6, 10 जुलाई, दिसंबर 10, 13 दिसंबर।

खबरें और भी हैं...