खंडेलवाल की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर 20 को
नीमच | जिले में संघ के संस्थापक व नूतन विद्यालय संस्था के संस्थापक जगदीश खंडेलवाल की 25वीं पुण्य स्मृति पर 20 मई को नूतन विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। उदयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता प्रसाद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार करेंगे। विद्यालय के रमेश खंडेलवाल, कमल अग्रवाल व मुरलीधर गुप्ता ने शिविर के लिए मरीज पंजीयन चौधरी नर्सिंग होम, सायबर वर्ल्ड, सायबर कैफे गायत्री मंदिर रोड करवा सकते हैं।