फलोद्यान: रोपण के लिए किसान करा सकेंगे पंजीयन
जिले में राज्य पोषित योजना तहत संतरा, अमरूद, नींबू आदि के फलोद्यान रोपण किया जाएगा। इसके इच्छुक किसान उद्यानिकी विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन करा सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विभाग के उप संचालक एन एस कुशवाह ने किसानों से पंजीयन करवाने का आग्रह किया है। फलोद्यान के लिए सामान्य दूरी उच्च घनत्व ड्रिप एवं अति उच्च घनत्व ड्रिप सहित दूरियों में अलग-अलग अनुदान देय है। अनुदान एवं पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी जानकारी मनासा एवं नीमच में अनुपकुमार सोनी, जावद में आरसी मेहरा से संपर्क कर सकते हैं। किसान सब्जी, मसाला क्षेत्र विस्तार एवं उद्यानिकी यंत्रीकरण योजना में लक्ष्य प्राप्त होने पर पंजीयन कराकर लाभ ले सकते हैं।