पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम तोड़ने की कोशिश, गार्ड की सजगता से 3 युवक गिरफ्तार

एटीएम तोड़ने की कोशिश, गार्ड की सजगता से 3 युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगे एसबीआई के एटीएम को बुधवार रात 3 बजे चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। आवाज सुनकर गार्ड की नींद खुल गई। उसने चोरों को ललकारा तो बाइक से भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची जिसे गार्ड ने बदमाशों की पहचान बताई। इसके आधार पर पुलिस ने रात में ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

कलेक्टोरेट परिसर में स्थित एटीएम को चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड नीरज पिता सरजूसिंह एटीएम के पास पहुंचा। जहां तीन युवक मशीन तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। गार्ड ने इन्हें ललकारा और पकड़ने के लिए दौड़ा तो वे कलेक्टर कार्यालय के गेट पर रखी बाइक से फरार हो गए। टॉर्च की रोशनी में गार्ड ने टीआईटी कॉॅलोनी निवासी सागर मेड़ी को बाइक ले जाते पहचान की। वह साथी रामा व दिलीप को जल्दी भागने की आवाज लगाकर निकला। 100 डायल पर सूचना दी गई। सीएसपी टीके पंवार अमले के साथ पहुंचे।

गार्ड ने आरोपियों की पहचान बताई। इसके आधार पर रात में ही टीआईटी कॉलोनी में दबिश देकर सागर मेडी, दिलीप कुमार और रामा कुमार को गिरफ्तार किया। इन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, तीन महीने पहले एटीएम को गैस कटर से काटकर रुपए चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनसे कई बड़ी वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...