पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूदखोर से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

सूदखोर से परेशान महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी नगर पालिका निवासी महिला ने सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर नशीली पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे परिजन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

मधु चौहान ने पुलिस को बताया उसके पति मुकेश चौहान ने पूर्व में घर के पास रहने वाले मनोहर बारिया से 10 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले में सूदखोर लंबे समय से ब्याज वसूल रहा था। कुछ समय पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद सूदखोर ने महिला को रुपए के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी कैंट थाने में भी शिकायत की गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला ने बताया सूदखोर द्वारा उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर बैंक खाता खुलवाया और उससे हस्ताक्षर करवाकर चेक ले लिया। उसमें 3 लाख रुपए की रकम भर सूदखोर द्वारा न्यायालय में लगा दिया। कोर्ट से महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ। इससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला द्वारा दिए बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...