पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज में छात्राओं का प्रथम चरण में नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क , उम्र का बंधन भी नहीं

कॉलेज में छात्राओं का प्रथम चरण में नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क , उम्र का बंधन भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार सरकारी और प्राइवेट कालेज में पहले वर्ष स्नातक, प्रथम सेमेस्टर स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए। प्रवेश को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है।

इस बार काॅलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में व्याख्यान होंगे। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क भुगतान की व्यवस्था रहेगी। इससे विद्यार्थी व अभिभावकों को भुगतान के लिए बेहतर सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी। पंजीकृत असंगठित कर्मकार की संतानों को नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश पर शैक्षणिक शुल्क में छूट दी जाएगी। सभी वर्गों की छात्राओं को प्रथम चरण में नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। यदि छात्रा प्रथम से अन्य चरण में रजिस्ट्रेशन कराती है तो निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इस बार दिव्यांगों के लिए 5 प्रतिशत सीट आरक्षित की है। पिछले साल तक सिर्फ 3 प्रतिशत सीटें आरक्षित थी। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा में अधिकतम आयु सीमा का बंधन खत्म कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार प्रवेश शुरू होंगे। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से होंगी। ई.प्रवेश पोर्टल पर इच्छुक आवेदक पंजीयन करवा सकेंगे।

हेल्प डेस्क व वेब -बेस्ड व्यवस्था - जाजू गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य एनके डबकरा ने बताया कि ई-प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके और आवेदकों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्या समाधान के लिए कॉलेज और संचालनालय स्तर पर हेल्प-डेस्क स्थापित की जा रही है। वेब-बेस्ड व्यवस्था ई-प्रवेश पोर्टल पर भी समाधान किया जा सकता है।

एसएमएस अलर्ट से मिलेगी प्रवेश संबंधी जानकारी

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 21 मई से स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदकों को एसएमएस अलर्ट द्वारा प्रवेश संबंधी जानकारी दी जाएगी। पंजीकृत आवेदक जिन्होंने आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लिया है वे आगे प्रवेश ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...