हितग्राहियों को आवास के साथ अन्य योजनाओं का लाभ भी दें
नीमच | प्रधानमंत्री परिवार की अवधारणा हितग्राहियों को केवल पक्का मकान देना ही नहीं बल्कि पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका समग्र विकास करना है।
यह बात कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष पीएम आवास योजना समीक्षा बैठक में कही। पंचायतवार सचिव, उपयंत्री से स्वीकृत, निर्मित, प्रगतिरत आवास, शौचालय निर्माण हितग्राहियों को सौभाग्य व उज्ज्वला योजना में नि:शुल्क गैस गैस व बिजली कनेक्शन की समीक्षा भी की। बैठक में दो दल गठित कर अल्हेड़ एवं भाटखेड़ी बुजुर्ग में आवास योजना के हितग्राहियों के घर जाकर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। पंचायत सचिवों पंचायत क्षेत्र में पिछले वित्तीय के स्वीकृत आवास के निर्माण अविलंब पूर्ण करवाकर पूर्णत: प्रमाण पत्र जारी करवाएं तथा नए वित्तीय वर्ष में स्वीकृत आवासों का निर्माण तत्काल शुरू करवाने के निर्देश दिए। आवास के हितग्राहियों के जन-धन योजना में बैक खाता खुलवाने, उज्ज्वला, सौभाग्य, बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिपं सीईओ कमलेश भार्गव उपस्थित थे।