तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन 4 तक जमा करें
नीमच | सीएम तीर्थ दर्शन योजना तहत रामेश्वरम् की यात्रा 20 से 25 जून तक होगी। जिले से 150 चयनित यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से भेजा जाएगा। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आवेदन 4 जून तक संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन आने पर लॉटरी निकालकर चयन किया जाएगा। नीमच से 20 जून को ट्रेन रवाना होगी। इसमें सरकार द्वारा तय किए मापदंड के आधार पर ही पात्र लोगों को यात्रा की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें आयकर दाता आवेदन नहीं कर सकेंगे।