विजय संकल्प सम्मेलन की तैयारी पर की चर्चा
नीमच | जिले की तीनों विधानसभा मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल ने की। इसमें 24 मई को विजय संकल्प सम्मेलन की रूपरेखा एवं कार्य योजना पर चर्चा कर मंडल प्रभारी नियुक्त किए। अरुणा तलरेजा, कमलेश मांदलिया, मीनू लालवानी, शकुंतला नरवले, ममता कोहली, अनीता अग्रवाल, लक्ष्मी प्रेमाणी, गोदावरी लालवानी, वंदना जोशी, कृष्णा सोनी, मंजू सोनी, रेखा बंब उपस्थित थी । संचालन कैलाश कुंवर सिसोदिया ने किया।