बैरागी ने साहित्य में नीमच का नाम देश में गौरवान्वित किया-पटेल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और प्रख्यात साहित्यकार बालकवि बैरागी के निधन पर बुधवार सुबह 11 बजे गांधी भवन पर श्रद्धांजलि सभा हुई।
जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल ने कहा हमने महान नेता व साहित्यकार खो दिया है। बैरागी ने कांग्रेस की सेवा व साहित्य के क्षेत्र में नीमच का नाम देश में गौरवांवित किया। ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना ने कहा बैरागी ही एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने विधानसभा राज्यसभा व लोकसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधि किया। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। नाथू सिंह राठौर, आशा सांभर, देवेंद्र परिहार, राजकुमार अहीर,अनिल चौरसिया, कमल मित्तल, प्रभु चंदेल, बाबू सलीम, मनोहर अंब, योगेश प्रजापति, सईद काले, साबिर मसूदी ने संबोधित किया। अरविंद चौपड़ा, सुरेश सिंह जायसवाल, मीना कुरील, धर्मेंद्र सिंह परिहार, पुष्कर सिंह चौहान, राकेश अहीर, गजेंद्र यादव, मुकेश कालरा, ओम शर्मा, प्रकाश जारोली, जगदीश पुनर, डॉ. राकेश वर्मा, सुशील डोसी आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन कमल मित्तल व बबली तंवर ने किया।