भास्कर संवाददाता | नीमच/मंदसौर
डाक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 मई से होगी। इसे लेकर अभा ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ संभाग की बैठक घंटाघर स्थित पोस्ट ऑफिस में हुई।
अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी की अध्यक्षता में निर्णय लिया कि सातवें वेतन आयोग कमलेश चंद्रा रिपोर्ट को तुरंत लागू करने को लेकर सरकार टालमटोल कर रही है। पहले भी कर्मचारियों ने 16 अगस्त 2017 को अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। उस समय संचार मंत्री ने अधिकृत अधिकारी एवं विभाग की ओर से लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कराई। इसके बाद भी रिपोर्ट को लागू नहीं किया। इससे देशभर के ग्रामीण डाक कर्मचारियों में रोष है तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रधान डाकघर एवं संभागीय कार्यालय के सामने अभा ग्रामीण डाक कर्मचारी सेवक संघ के कार्यकर्ता नारेबाजी एवं विरोध प्रकट करेंगे। सुभाष भावसार, रतनलाल शर्मा, प्रेमशंकर भट्ट, प्रहलादसिंह चौहान, ऋषि बैरागी, मांगीलाल रावत, अजीतकुमार जैन, हुकमीचंद पाटीदार, शांतिलाल नागदा, रजक हुसैन, जगदीश पुरोहित, रामभजन राठौर सहित संगठन सदस्य मौजूद थे।