पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज नहीं चलेगी निजी बसें, ट्रेन व राजस्थान रोडवेज से ही करें सफर

आज नहीं चलेगी निजी बसें, ट्रेन व राजस्थान रोडवेज से ही करें सफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार द्वारा यात्री बस के किराये में 40 फीसदी की बढ़ोतरी नहीं करने से नाराज मप्र प्राइवेट मोटर मालिक संघ ने सोमवार बसों की हड़ताल का ऐलान किया है। इससे जिले की 300 बसों का संचालन नहीं होगा। प्रतिदिन बसों से सफर करने वाले 5000 से अधिक यात्रियों को ट्रेनों, राजस्थान रोडवेज बसों के भरोसे ही रहना पड़ेगा। मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, सिंगोली, जीरन, रतनगढ़, भादवामाता सहित आसपास के गांवों से आने वाले यात्रियों बस की सुविधा नहीं मिलेगी।

मप्र सरकार से अनुबंधित व निजी बस ऑपरेटरों द्वारा डीजल, टायर-ट्यूब, पार्ट्स के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन यात्री किराये में वृद्धि नहीं की गई। संघ द्वारा सरकार से चर्चा के दौरान 40 फीसदी किराया बढ़ोतरी की मांग की थी। जिस पर सरकार ने निर्णय नहीं लिया। प्रदेश के सभी संभागों के बस मालिक संघ की बैठक गत दिनों इंदौर में हुई। जिसमें 21 मई को बसों की हड़ताल करने का निर्णय लिया। सुबह 11 बजे संघ के पदाधिकारी राज्यपाल, मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

फैक्ट फाइल

265 प्राइवेट बसे

35 अनुबंधित बसे

40 राजस्थान रोडवेज बसे

इन ट्रेनों में सफर कर सकते हैं

जावद, निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ के लिए

सुबह 6.50 बजे नीमच-उदयपुर पैसेंजर 9 बजे इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 11.35 बजे रतलाम-यमुनाब्रिज हल्दीघाटी पैसेंजर दोपहर 12.44 बजे महू-चित्तौड़गढ़ डेमू 2.45 बजे मंदसौर-मेरठ सिटी लिंक एक्सप्रेस

3.20 बजे इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस शाम 7.10 बजे रतलाम-उदयपुर एक्सप्रेस।

मंदसौर, जावरा, रतलाम के लिए

सुबह 5.02 बजे उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस 6.45 बजे भीलवाड़ा-रतलाम-महू डेमू दोपहर 12.10 बजे यमुनाब्रिज-रतलाम हल्दीघाटी पैसेंजर 12.40 बजे मेरठ सिटी- मंदसौर लिंक एक्प्रेस 3.25 बजे चित्तौड़गढ़-महू डेमू शाम 6 बजे जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस

ट्रेन व राजस्थान रोडवेज में ही सफर करें

मैजिक, जीप, ऑटो में सफर करें पर संभलकर

जिले में निजी बसों की हड़ताल के दौरान सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में निर्देश नहीं मिले हैं। यात्री ट्रेन व राजस्थान बसों में ही सफर करें। मैजिक व अन्य छोटे वाहनों पर नजर रखी जाएगी। बरखा गौड़, आरटीओ, नीमच

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को बसों का संचालन नहीं होगा। मैजिक, जीप, ऑटो इन मार्गों पर दौड़ेंगे। रुपए कमाने के चक्कर में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाएंगे। जिला मुख्यालय से चलने वाले ऐसे वाहनों में यात्री संभल कर सफर करें। कोई भी ओवरलोड वाहन दौड़ता नजर आए तो तत्काल पुलिस में शिकायत करें ताकि किसी भी हादसे को रोका जा सकें। ग्रामीण क्षेत्र के यात्री वाहन में जगह मिलने पर ही बैठें। किसी भी छोटे वाहन में बाहर लटकते हुए या खड़े होकर सफर नहीं करें। आरटीओ द्वारा इन वाहन को किसी भी मार्ग पर चलने का परमिट नहीं दे रखा है।

राजस्थान रोडवेज की बस

उदयपुर-कोटा: 5.30 बजे रवाना होकर नयागांव, जावद, मोरवन, सरवानिया होकर कोटा पहुंचेगी।

कोटा-बांसवाड़ा: रावतभाटा, सिंगोली, रतनगढ़, मोरवन होते हुए सुबह 11.10 बजे नीमच पहुंचेगी। मंदसौर, प्रतापगढ़ होते बांसवाड़ा जाएगी।

बांसवाड़ा-काेटा- दोपहर 3.45 बजे नीमच से रावतभाटा, सिंगोली, रतनगढ़, मोरवन होते हुए कोटा पहुंचेगी।

चितौड़गढ़-अहमदाबाद: सुबह 9.30 बजे नीमच से मंदसौर, प्रतापगढ़, धरियावद, अहमदाबाद पहुंचेगी।

अहमदाबाद-चित्तौड़गढ़: शाम 7 बजे नीमच पहुंचकर चित्तौड़गढ़ जाएगी।

अजमेर-रतलाम: शाम 4.30 बजे नीमच से रवाना होकर मंदसौर, जावरा होते हुए रात 8.30 बजे रतलाम पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...