संभलकर गुजरें इन रास्तों से
प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की उदासीनता का खामियाजा बारिश में लोगों को भुगतना पड़ेगा। गांवों को शहर से जोड़ने वाले रास्तों पर पुलिया का निर्माण तो कहीं रेलिंग का काम अधूरा है। इससे हादसों की आशंका के साथ शहर का गांव से संपर्क कटने की आशंका बनी रहेगी। रावण रुंडी मार्ग स्थित डेम की रपट पर बारिश में पानी आ जाता है। इसका प्रबंध नहीं होने से इस बार भी ऐसे हालात बनना तय है। इससे चौथखेड़ा, जमुनिया खुर्द, अरनिया मानगीर, रावतखेड़ा, चंपी, रावण रुंडी की 12 हजार की आबादी प्रभावित होगी। क्षेत्र के कई बच्चे सिटी स्थित स्कूलों में जाते हैं। बारिश में रपट पर पानी भरने से वे स्कूल नहीं जा सकेंगे। पप्पू नागदा, रावण रुंडी नीमच
सब्जी मंडी में मवेशी बने मुसीबत
शहर की सब्जी मंडी में रोज 2 हजार से अधिक लोग सब्जी खरीदने आते हैं। यहां नगर पालिका द्वारा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर ध्यान नहीं दिया। काऊ कैचर नहीं होने से आवारा पशु मंडी में पहुंचकर लोगों को घायल कर देते हैं।टोपलों में मुंह मारकर सब्जी भी फैला देते हैं। इससे विक्रेताओं को भी नुकसान होता है। जनता को विकास कार्यों की सौगात दिलाने वाले नपा अध्यक्ष व अधिकारी सब्जी मंडी की समस्या दूर करने पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। नीलेश तिवारी,नीमच सिटी
इस कॉलम के लिए पाठकों की राय आमंत्रित है। पाठकों से अनुरोध है कि अपनी राय अपने नाम सहित इस मोबाइल नंबर पर whatsapp करें-9826981418