नीमच | सिटी स्थित पीपली चौक पर रविवार शाम को डेढ़ क्विंटल वजनी तथा साढ़े आठ फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधायक निधि, नपा व भारत विकास परिषद के सहयोग पांच लाख रुपए की लागत से प्रतिमा बांसवाड़ा से मंगवाई गई है। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष राकेश जैन, विधायक दिलीपसिंह परिहार थे। परिषद अध्यक्ष अशोक मंगल, सचिव मनोज माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजक सुनील गर्ग, प्रांतीय महासचिव सुनील सिंहल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, वंदना खंडेलवाल, लक्ष्मी प्रेमाणी उपस्थित थीं।