रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सुबह से लू थपेड़ों और उमस के साथ झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर को सड़कें गर्मी के कारण वीरान रही। 25 मई से नवतपा शुरू होगा। ग्रह-नक्षत्रों एवं मौसम विभाग के संकेत बता रहे हैं कि जल्द ही तेज गर्मी से निजात मिलेगी। ज्योतिषियों के मुताबिक कृतिका नक्षत्र के गतिशील रहने से 25 मई को नवतपा लगने से पहले जिले में प्री-मानसून बारिश हो सकती है। रोहिणी ने क्षत्र अवधि में भी बूंदें होगी। सूर्य का कर्क राशि में भ्रमण पूरा होने से 6 जुलाई तक गर्मी से राहत मिलन के आसार हैं। मौसम विभाग के संकेत हैं कि सबकुछ ठीक रहा तो जिल में 10 जून से मानसून दस्तक देगा। शहर में बादल भी छा रहे हैं। आगामी 4-5 दिन में पारा 44 डिग्री से अधिक होता है तो आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि 1-2 इंच बारिश पर उसे प्री-मानसून बारिश होना माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र में यदि ऐसी स्थिति बनती है तो गर्मी से तो राहत मिलेगी। मानसून के 28 मई तक केरल पहुंचने के संकेत हैं।
सांवलिया मंदिर पुजारी राजेंद्र शर्मा के अनुसार वर्तमान में कृतिका नक्षत्र समयावधि चल रही है जो 25 मई तक रहेगी। इस नक्षत्र में प्री-मानसून की बारिश की संभावना है। 25 मई को रोहिणी नक्षत्र व नवतपा लगने से पहले ही आंधी-तूफान के साथ प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस नक्षत्र के 15 दिन 8 जून को पूरे होने के बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। इसकी उत्तरार्ध समयावधि में किसान खेत में बुआई कर सकते हैं। क्योंकि इस समय तक मानसून बारिश भी गति पकड़ने लगती है। सूर्य 12 राशि में भ्रमण करता है और अपने प्रभाव देता है। जिसकी शुरुआत मेष राशि से होती है और मीन राशि पर आखिरी में भ्रमण करता है। यहीं से गर्मी का प्रभाव होता है। वृषभ, मिथुन व कर्क राशि में 6 जुलाई तक भ्रमण पूरा होने से गर्मी से भी राहत मिलेगी। इसी समय पानी का नक्षत्र, पुनर्वसु, पुष्य प्रभावशील होने से बारिश इस सीजन में अपेक्षाकृत अच्छी होगी।