पिपलियामंडी | चित्तौड़गढ़ से रतलाम की ओर जाते समय रविवार को डीआरएम आरएन सुनकर से रेल सुविधा विस्तार समिति पदाधिकारी ने रेल समस्याओं के निराकरण की मांग की। रविवार शाम 7 बजे जोधपुर-इंदौर ट्रेन के स्पेशल सैलून में डीआरएम आरएन सुनकर के समक्ष पिपलिया में रेल रेल सुविधा विस्तार समिति संरक्षक रमेश तेलकार, अध्यक्ष अनिल शर्मा, बाबूलाल पंवार, अशोक खिंची आदि ने मुलाकात की। प्लेटफाॅर्म नंबर एक से दो पर जाने-आने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने, मेरठ लिंक एक्सप्रेस के पिपलिया में ठहराव, कोटा-नीमच, उदयपुर-नीमच यात्री गाड़ियों को मंदसौर तक विस्तारित करने, प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों के लिए शेड लगाए जाने, एक नंबर प्लेटफाॅर्म की लंबाई बढ़ाने के बाद शेड, लाइट व सुविधाघर बनाने सहित अनेक समस्याओं को रखा और शीघ्र निराकरण की मांग की।