पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर... 450 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

शिविर... 450 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | जिले में संघ के संस्थापक व नूतन विद्यालय परिवार संस्था के संस्थापक जगदीश खंडेलवाल की 25वीं स्मृति में रविवार को स्कूल परिसर में रोग निदान शिविर लगाया। इसमें 450 लोगों ने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डाॅ. अजित सिंह व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता प्रसाद सहित अमेरिकन हॉस्पिटल की टीम जांच कर परामर्श दिया। शिविर के शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता ने करते हुए कहा शिविर के रूप में सेवा का भाव मनुष्य के जीवन में प्रारंभ से रहता है। जहां सेवा भाव रहता है वहां समाज और संसार सुंदर बना रहता है। नपाध्यक्ष राकेश जैन, विद्यालय परिवार के रमेश खंडेलवाल, कमल अग्रवाल व मुरलीधर गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...