पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन रैली के साथ यात्रा का समापन

वाहन रैली के साथ यात्रा का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | विधानसभा क्षेत्र में 11 दिनी किसान सम्मान यात्रा का रविवार को शहर में वाहन रैली के साथ समापन हुआ। विधायक दिलीपसिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा योजनाओं की जानकारी देकर उससे लाभान्वित होने का आह्वान किया। समापन पर सिटी स्थित शहीद पार्क से वाहन रैली निकली। जो प्रमुख मार्गों से होते हुए बघाना पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित हुई। रैली में शामिल रथ में कांजी गुर्जर, जवान सिंह गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, कल्याण गुर्जर , मिट्ठू लाल गुर्जर भगवान बलराम की तस्वीर और हल को लेकर सवार थे। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। विधायक ने भगवान बलराम का पूजन किया।

खबरें और भी हैं...