नीमच | शासन द्वारा मंडियों में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों की खरीदी की जा रही है। उप संचालक कृषि नगीन सिंह रावत ने कहा जिन किसानों ने पंजीयन करवा रखे हैं वे उपज साफ करके खरीदी केंद्र पर लाए। मिट्टी, डंठल, कचरा, दाल, छोटे दाने ना हो। ऐसी उपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी।