घोषणा... आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मनाई खुशी
नीमच | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की। शुक्रवार शाम को फोर जीरो चौराहे पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं मिठाई बांट कर खुशी मनाई। एकता यूनियन की जिला अध्यक्ष वीणा पथरोड़, सहायिका जयश्री यादव ने इसे यूनियन की जीत बताया। सोनू कुमार, हेमलता, छाया शुक्ला, साधना सिंगल उपस्थित थीं।