कराते स्पर्धा में 250 खिलाड़ी भाग लेंगे
नीमच | शहर के तेनशीनकान कराते एसोसिएशन द्वारा सेंट्रल इंडिया कराते चैम्पियनशिप का आयोजन होटल राज पैलेस में 15 अप्रैल को किया जाएगा। प्रदेश सहित राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, गुजरात एवं अन्य राज्यों से कराते खिलाड़ी भाग लेंगे। चैम्पियनशिप में आने वाले सभी खिलाड़ियों को एडवांस लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिदिन शाम 5 से 7 तक लायंस डेन, गोमाबाई रोड नीमच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कराते प्रशिक्षक मीरादेवी थापा ने बताया संस्था के अध्यक्ष अशोक अरोरा के मार्गदर्शन में आयोजन होगा। वलसाड़ (गुजरात) के प्रशिक्षक कोच संपत सोलंकी ने बताया कि 10 राज्यों के 250 खिलाड़ी भाग लेंगे।