कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागी हुए शामिल
अग्रवाल पंचायत भवन में आयोजित प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागी।
नीमच | राष्ट्रीय सेवा समिति द्वारा कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी में किया गया। इसमें 5 वर्ष से 15 वर्ष तक की 18 बालिकाओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे हुई। स्पर्धा में बालिकाओं ने अंगुलीमाल की प्रेरणादायक कहानी, दूसरों की मदद कैसे करें, समय पालन, अनुशासन जैसे विषयों पर 3 से 5 मिनिट के समय में रोचक तरीके कहानी सुनाई। निर्णायक भगवती पंत, लक्ष्मी प्रेमाणी, गीता कान्हा थे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, किरण महावर थी। संचालन मीना मनावत ने किया। प्रथम भावना सान्या, द्वितीय हिमांशी लालवानी, तृतीय सलोनी बैरागी रही। चतुर्थ मुस्कान बैरागी और जानवी बैरागी रही।