परशुराम की महाआरती 18 को, 6 जोन में सौंपी जिम्मेदारियां
सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा भगवान परशुराम का पांच दिनी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर को 6 जोन में बांटकर एक माह से घर-घर जनसंपर्क, आमंत्रण-पत्र व पीले चावल िया जा रहे है। सकल ब्राह्मण समाज की टीम उत्साह के साथ तैयारियों में जुटी है।
अध्यक्ष शैलेष जोशी ने बताया परशुराम जन्मोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत 18 अप्रैल सुबह 7.30 बजे 220 शिक्षक कॉॅलोनी स्थित कार्यालय पर होगी। शुरूआत में परशुरामजी की भव्य महाआरती की जाएगी। 20 अप्रैल को आद्य शंकराचार्य जयंती एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह रतनदेवी मांगलिक भवन गांधी वाटिका के पास होगा। इसमें 75 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्वजनों का सम्मान किया जाएगा। पं. राजेंद्र पांडे मंदसौर का व्याख्यान होगा। विशिष्ट अतिथि एसपी तुषारकांत विद्यार्थी होंगे। 21 अप्रैल को शाम 4 बजे से सांस्कृतिक संध्या, मेला, फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता रतनदेवी मांगलिक भवन में होगी।
महोत्सव
परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में जिलास्तर पर होंगे पांच दिनी आयोजन, 20 को करेंगे समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों का सम्मान
जावद में सकल ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली वाहर रैली में शामिल समाज के लोग।
वाहन रैली व चल समारोह निकाला
जावद | सकल ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को वाहन रैली व जुलूस निकाला। रामजानकी मंदिर बस स्टैंड से सफेद वस्त्र मे केशरिया साफा, दुपट्टा व हाथ मे भगवान परशुराम का शस्त्र लिए समाज के युवाओं ने रैली निकाली जो प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा ढोल ढमाकों के साथ चल समारोह निकाला। प्रमुख मार्गों से होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचा। जहां महाआरती की गई। चल समारोह का विधायक ओमप्रकाश सकलेचा मित्र मंडल, पूरणमल अहीर, राजकुमार अहीर मित्र मंडल, सत्यनारायण पाटीदार मित्र मंडल , करणी सेना, सुभाष सेना सहित विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया।