सातवें वेतनमान की मांग, पेंशनरों का प्रदर्शन आज
नीमच | सरकार से सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सोमवार को विद्युत पेंशनर संघ प्रदर्शन करेगा। संघ अध्यक्ष काशीराम बोरीवाल ने बताया 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर दिया जाए। जिले में 270 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी को लाभ नहीं मिला है।