5 हजार किसानों को बांटेंगे 6.55 करोड़ प्रोत्साहन राशि
शहर के शासकीय बाउमावि क्रमांक 2 के खेल मैदान में सोमवार दोपहर 12 बजे जिलास्तरीय किसान सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत रबी 2016-17 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर 200 रुपए प्रति क्विटंल के मान से जिले के 4971 किसानों को 6.55 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का भुगतान के साथ शाजापुर के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश चावला मनासा, ओमप्रकाश सकलेचा जावद, जिपं अध्यक्ष अवंतिका जाट, जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर आदि होंगे। अध्यक्षता विधायक दिलीपसिंह परिहार करेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, उपसंचालक कृषि नगीन सिंह रावत ने जिले के किसानों से सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।